मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के गड़ा ग्राम के निवासी मनीष जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 01/10/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके इलाके का नल ख़राब है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित पि एच इ विभाग में संपर्क किया। इसका असर यह हुआ की, मनीष जी के इलाके का नल ठीक हो गया है। समस्या का समाधान होने से मनीष जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
