मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के डोलवा ग्राम के निवासी रिंकू लोधा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 20/09/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका श्रमिक कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सी एस सी सेंटर तक इस खबर को पहुंचाया। इसका असर ये हुआ की रिंकू जी का श्रमिक कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से रिंकू जी बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।