मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के निवासी विशाल अहिरवार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 12/09/2021 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका बैंक खता चालू नहीं हो रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित बैंक में संपर्क किया। इसका असर ये हुआ की विशाल जी का बैंक खता चालू हो गया है। समस्या का समाधान होने से विशाल जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।