मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के बमोरी ग्राम के निवासी राजेंद्र लोधा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 12/09/2021 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं हो रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस सेंटर में जा कर राजेंद्र जी का आधार में मोबाइल नंबर लिंक करवा दिया है। समस्या का समाधान होने से राजेंद्र जी बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
