मध्य प्रदेश के गुणा जिला से जितेंद्र यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से माधव यादव से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा था। इस समस्या को उन्होंने 10/08/2021 को मोबाईल वाणी पर प्रसारित किया। इसके बाद हमारे संवाददाता के द्वारा सी एस सी सेंटर में संपर्क किया गया। इसके बाद इनका आयुष्मान कार्ड बन गया है इसके लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया।