मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के धोबी गली के निवासी लाल बहादुर सक्सेना ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 15/07/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका समग्र आई डी नहीं बन पा रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी से संपर्क किया। इसक असर यह हुआ की लाल बहादुर सक्सेना का समग्र आई डी बन गया है। समस्या का समाधान होने से लाल बहादुर सक्सेना बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
