मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के खेजरा ग्राम के निवासी हरिओम यादव जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 18/07/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि एटीएम कार्ड नहीं बन रहा था। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और हरिओम जी के जरूरी दस्तावेज के साथ बैंक में संपर्क किया। इसक असर यह हुआ की हरिओम जी का एटीएम कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से हरिओम जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
