मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के सुजा खेड़ी ग्राम के निवासी राजीव यादव जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 14/07/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि आधार कार्ड नहीं बन रहा था। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सी एस सी सेंटर पर सम्पर्क किया। इसक असर यह हुआ की राजीव जी का आधार कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से राजीव जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।