मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के सुजा खेड़ी ग्राम के निवासी हरवीर यादव जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 18/07/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका बैंक अकाउंट नहीं खुल पा रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और हरवीर जी के जरूरी दस्तावेज ले जा कर बैंक में संपर्क किया। इसक असर यह हुआ की हरवीर जी का बैंक अकाउंट खुल गया है । समस्या का समाधान होने से हरवीर जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
