मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के बड़ौदिया ग्राम से जीतेन्द्र यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से समीर लोधा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया उनका वैक्सीन लेने के लिए पंजीयन नहीं हो रहा था । इस समस्या को उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 16/06/2021 को प्रसारित किया था। इसके बाद हमारे संवाददाता के सहायता से इनका पंजीयन करवा दिया गया है। जिसके लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।