मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के रामपुर ग्राम के निवासी सुरेंद्र यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 06/06/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका बैंक खता में होल्ड लग गया है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और जरूरी दस्तावेज ले जा कर बैंक में जमा किया। इसका असर यह हुआ है कि सुरेंद्र यादव जी के बैंक खता में लगा होल्ड हैट गया है। समस्या का समाधान होने से सुरेंद्र यादव जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
