मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के रामपुर ग्राम के निवासी धनराज यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 06/06/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका बैंक खता नहीं खुल रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और बैंक के सम्बंधित अधिकारी से बातचीत किया। इसका असर यह हुआ है कि धनराज जी का बैंक खता खुल गया है। समस्या का समाधान होने से धनराज जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
