मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से हमारे संवाददाता ने मोबाईल वाणी के माध्यम से सौरभ कुशवाहा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि 06/06/2021 को उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर अपनी समस्या प्रसारित करवाई थी। जिसमे उन्होंने बताया था उनके इलाके में बहुत गन्दगी थी। इस समस्या के प्रसारित होने के बाद हमारे संवाददाता के द्वारा नगर पालिका से संपर्क करके उनके इलाके से गन्दगी हटाई गयी। जिससे सौरभ कुशवाहा खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।
