मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के गडा ग्राम से जीतेन्द्र यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से योगेश जोशी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे निष्ठा स्वास्थय वाणी के नियमित श्रोता है। पहले इन्हे कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी नहीं थी। निष्ठा स्वास्थय वाणी के माध्यम से जानकारी मिली की कोरोना से बचने के लिए मुँह पर मास्क लगाना चाहिए, लोगो से दुरी बना कर रखना चाहिए और समय समय पर अपने हाथ को धोना चाहिए। जिसके लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।
