मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंदर यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से अभी लोधा जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने गन्दगी बहुत ज्यादा था और साफ़ सफाई नहीं हो रही थी जिसके कारण उनको काफी परेशानी हो रही थी । उसके लिए उन्होंने कुछ दिन पहले निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर अपनी समस्या प्रसारित किया था। उसके बाद हमारे संवाददाता के द्वारा सम्बंधित अधिकारी को साझा किया गया जिसके बाद इनके घर के सामने पूरी सफाई हो गयी है। जिससे वे काफी खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं
