मध्यप्रदेश राज्य के गुना के ग्राम ढोलवा से जितेंद्र यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से गोलू यादव से बातचीत की.बातचीत में गोलू यादव ने बताया कि उनकी पत्नी को आयरन की गोली नहीं मिल रही थी।उन्होंने इस समस्या को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 24/04/2021 को प्रसारित किया था। इसके बाद हमारे संवाददाता के द्वारा आँगनवाड़ी कार्यकर्त्ता से संपर्क करके गोलू यादव की पत्नी को आयरन की गोली दिलवाई। इसके लिए गोलू यादव ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया है
