मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जीतेन्दर यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से शिवा यादव से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन रहा था। इस समस्या को उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 04/04/2021 को प्रसारित करवाया था। इसके बाद इस समस्या को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क क्र के इनका जन्म प्रमाण पत्र बनवा दिया गया है। इसके लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं