मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से अशोक शर्मा ने मोबाईल वाणी के माध्यम से राजवीर यादव से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका पैन कार्ड नहीं बन रह था। उसके लिए उन्होंने कुछ दिन पहले निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर अपनी समस्या प्रसारित किया था। उसके बाद ऑनलाइन जाकर इनका पैन कार्ड बनवा दिया गया। जिससे वे काफी खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।