मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के बाल्डी ग्राम के निवासी रणवीर सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 18/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका समग्र आई डी में नाम नहीं जुड़ रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता वीर सिंह यादव ने इस खबर को सुना और रोजगार सहायक तक इस खबर को पहुंचाया गया, समग्र पोर्टल के माध्यम से उनका नाम जुड़वा दिया। समस्या का समाधान होने से रणवीर जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
