मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के धोबी मोहल्ला से बीर सिंह यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से मुन्नी बाई जी से बातचित की।निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर दिनांक 23 मार्च 2021 को धोबी मोहल्ला गुना की रहने वाली मुन्नी बाई ने आयुष्मान कार्ड ना बनने के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी इसके बाद निष्ठा स्वास्थ्य वाणी की टीम ने इसे गंभीरता से लिया और इनकी समस्या के समाधान हेतु इनके घर पर जाकर सीएससी सेंटर वालों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवा दिया गया हैl साथ ही इनके घर के अन्य सदस्यों के भी आयुष्मान कार्ड बन गए इसलिए यह निष्ठा स्वास्थ्य वाणी का धन्यवाद कर रही है l