मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के ग्राम महलपुर रोड से जितेंदर यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से गोलू कुशवाह से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनका समग्र आईडी में नाम नहीं जुड़ रहा था।इस समस्या को उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 27/03/2021 को प्रसारित किया गया था। इसके बाद हमारे संवाददाता के द्वारा सम्बंधित सचिव से संपर्क क्र के इनकी समस्या साझा की साथ ही बातचीत की। जिसके बाद इनका समग्र आईडी में नाम जुड़ गया है। जिससे वे काफी खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।