मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के डोलवाच ग्राम के निवासी बंटी अहीरवाल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 21/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया गया। इसका असर यह हुआ है बंटी जी का आयुष्मान कार्ड बन गया है।समस्या का समाधान होने से बंटी जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
