मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के श्री राम कॉलोनी के निवासी भूपेंद्र सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 07/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सी एस सी सेंटर पर संपर्क किया। इसका असर यह हुआ है कि भूपेंद्र जी का आयुष्मान कार्ड बन गयी है।समस्या का समाधान होने से भूपेंद्र जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
