मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के खासखेड़ा ग्राम के निवासी देवी लाल यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 13/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका राशन कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सचिव से संपर्क किया तब पता चला की इनका नाम समग्र आई डी में नहीं है, फिर इनका नाम समग्र आई डी में जुड़वाँ दिया है। इसका असर यह हुआ है कि देवी लाल जी का राशन कार्ड बन गया है।समस्या का समाधान होने से देवी लाल जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
