मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के आवासीय कॉलोनी के निवासी रंजीत साहू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 18/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका डिजिटल जाती प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता वीर सिंह यादव ने इस खबर को सुना और रंजीत जी का आवेदन लोक सेवा केंद्र में जमा किया। इसका असर यह हुआ है कि रंजीत जी का डिजिटल जाती प्रमाण पत्र बन गया है।समस्या का समाधान होने से रंजीत जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
