मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के कैंट के निवासी संजीव श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 18/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका राशन के पात्रता की पर्ची नहीं बन रही है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता वीर सिंह यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया गया, उनसे बातचीत भी किया गया। इसका असर यह हुआ है कि संजीव जी की पात्रता की पर्ची बन गयी है।समस्या का समाधान होने से संजीव जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।