मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के चिपओन ग्राम के निवासी विष्णु यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 18/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका जाती प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता वीर सिंह यादव ने इस खबर को सुना और जाती प्रमाण पत्र का आवेदन भर के जमा किया। इसका असर यह हुआ है कि विष्णु जी का जाती प्रमाण पत्र गया है।समस्या का समाधान होने से विष्णु जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।