मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के पोराखेड़ी ग्राम के निवासी शेर सिंह यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 11/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके बैंक खाते में उनका फिंगर प्रिंट नहीं जुड़ पा रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया गया। इसका असर यह हुआ है कि शेर सिंह जी के बैंक खाते से उनका फिंगर प्रिंट जुड़ गया है।समस्या का समाधान होने से शेर सिंह जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।