मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के छोडाखेड ग्राम के निवासी सैतान सिंह यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 11/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड बैंक से लिंक नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया गया। इसका असर यह हुआ है कि सैतान सिंह जी का आधार कार्ड बैंक से लिंक हो गया है।समस्या का समाधान होने से सैतान सिंह जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
