मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के तहसील बमोरी से जितेंदर यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बबलू अहीरवाल जी से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बबलू अहीरवाल जी का आधार कार्ड में नाम गलत था। इस समस्या को उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 10/03/2021 को प्रसारित किया गया था। इसके बाद हमारे संवाददाता के द्वारा सी एस सी सेंटर में जाकर के इनका आधार कार्ड सुधरवा दिया गया है । जिससे वे काफी खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।
