मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के पाटोदिया ग्राम से जितेंदर यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से गोपाल यादव जी से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि गोपाल यादव जी का आधार कार्ड में नाम गलत था। इस समस्या को उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 16/03/2021 को प्रसारित किया गया था। इसके बाद हमारे संवाददाता के द्वारा सम्बंधित अधिकारी के साथ इस समस्या को साझा किया गया। साथ ही आधार कार्ड में नाम सही करवा दिया । जिससे वे काफी खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।
