मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के गढ़ा ग्राम से जितेंदर यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से श्याम जोशी जी से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि श्याम जोशी जी का पैन कार्ड नहीं बन रहा था। इस समस्या को उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर 13/03/2021 को प्रसारित किया गया था। इसके बाद हमारे संवाददाता के द्वारा सम्बंधित अधिकारी के साथ इस समस्या को साझा किया गया। साथ ही स्वयं जाकर उनसे बात की जिसके बाद इनका पैन कार्ड बन कर आ गया है। जिससे वे काफी खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।