मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के मिंकाई ग्राम के निवासी कृपाल सिंह लोदा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 13/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि इनका आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं हो रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता वीर सिंह यादव ने इस खबर को सुना और आधार सेंटर पर सम्पर्क कर के कृपाल जी का आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कर दिया गया है। समस्या का समाधान होने से कृपाल सिंह जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
