मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के श्री राम कॉलोनी के निवासी जीतेन्द्र अहिरवार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 07/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और के एस सी सी सेंटर में संपर्क कर के जीतेन्द्र जी के कॉलोनी में आयुष्मान कार्ड का कैंप लगवाया। इसका असर यह हुआ है कि जीतेन्द्र जी का आयुष्मान कार्ड बन गया है।समस्या का समाधान होने से जीतेन्द्र जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।