मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के खास खेड़ा ग्राम के निवासी गोविन्द यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 03/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सी एस सी सेंटर पर जा कर संपर्क किया। इसका असर यह हुआ है कि गोविन्द जी आधार कार्ड बन गया है।समस्या का समाधान होने से गोविन्द जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।