मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के मुरादपुर ग्राम के निवासी भोला यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 03/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका समग्र आई डी में नाम नहीं जुड़ रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया गया। इसका असर यह हुआ है कि भोला जी का समग्र आई डी में नाम जुड़ है। समस्या का समाधान होने से भोला जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
