मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के श्री राम कॉलोनी के निवासी अरविन्द चंदेल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 05/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके समग्र आई डी में नाम गलत है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और नगर पालिका में जा कर अरविन्द जी का समग्र आई डी में नाम सही करवाया। इसका असर यह हुआ है कि अरविन्द जी का समग्र आई डी में नाम ठीक कर दिया गया है। समस्या का समाधान होने से अरविन्द जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
