मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के डोलवाच ग्राम के निवासी दिनेश यादव जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 05/03/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका नल खबर होने के वजह से उन्हें पानी की समस्या है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और पि एच इ विभाग में जा कर सम्पर्क किया। इसका असर यह हुआ है कि पि एच इ विभाग के लोग इनके घर आए फिर इनके नल को ठिक किया और इनके पानी की समस्या को दूर किया। समस्या का समाधान होने से दिनेश जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
