मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंदर यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से रमन कुशवाहा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके पिता जी के आधार कार्ड में नाम गलत था उसको सुधारना था लेकिन ये हो नहीं पा रहा था और जिसके कारण उनको पेंशन भी नहीं मिल पा रही थी।उसके लिए उन्होंने 08/02 /2021 को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर अपनी समस्या प्रसारित किया था। उसके बाद हमारे संवाददाता के द्वारा आधार सेंटर में ले जाकर उनका आधार कार्ड सुधरवा दिया गया। जिससे वे काफी खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।