मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला से जितेंदर यादव मोबाईल वाणी के राजपाल बघेल जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका सम्बल योजना में पंजीयन नहीं हो रहा था। उसके लिए उन्होंने 07/02/2021 को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर अपनी समस्या प्रसारित किया था। उसके बाद इनके पंचायत सचिव से संपर्क कर के सम्बल योजना में पंजीयन करवा दिया गया। जिससे वे काफी खुश हैं और निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं।
