मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के बमूरिया ग्राम के निवासी राजवीर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 07/02/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनके इलाके का नल ख़राब होने के वजह से उन्हें पानी की बहुत समस्या हो रही थी। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता ने इस खबर को सुना और पि एच इ विभाग के सबंधित अधिकारी को इनकी समस्या से अवगत करवाया। पि एच इ विभाग ने नल सुधारने वालो को भेज कर राजवीर जी के इलाके के नल को सुधर दिया। समस्या का समाधान होने से राजवीर जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
