मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के खैजराबाबा ग्राम के निवासी विशाल वैरागी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 07/02/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका सम्बल योजना में पंजीयन नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता वीर सिंह यादव ने इस खबर को सुना और इनके ग्राम पंचायत के सचिव से बातचीत किया और उनको इस समस्या के बारे में अवगत कराया। विशाल जी के सरे जरूरी दस्तवेज को सचिव के पास ले जा कर इनका पंजीयन किया गया। समस्या का समाधान होने से विशाल जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।