मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के भरतपुर ग्राम के निवासी परमाल यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 16/1/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता ने इस खबर को सुना और सबंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया गया। इसका असर यह हुआ है कि परमाल जी का आयुष्मान कार्ड बन गया है। इससे परमाल जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।