मध्य पदेश राज्य के जिला गुणा से वीरेन धाकड़ ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर कुछ दिन पहले जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने की समस्या रिकॉर्ड कराई थी। इस समस्या को सुनने के बाद मोबाइल वाणी रिपोर्टर ने स्थानीय सरपंच एवं सचिव को फॉरवर्ड किया और साथ ही उनसे मिलकर इस बारे में बात की। इसके साथ ही जाति प्रमाण पत्र के लिए प्रमाणीकरण कराकर लोक सेवा केंद्र में जमा करवाया गया। और अब इनका जाति प्रमाण पत्र बन गया।
