मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के गड़ा ग्राम के निवासी गोविन्द कुशवाहा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 20/1/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका राशन कार्ड में नाम नहीं था। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता वीर सिंह यादव ने इस खबर को सुना और सरपंच, सचिव तक इस खबर को पहुंचाया गया। इसका असर यह हुआ है कि गोविन्द जी के गाँव में नल  की समस्या को ठीक कर दिया गयी है। इससे गोविन्द जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।