मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के गड़ा ग्राम के निवासी बृजेश जोशी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 20/1/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनको शौचालय की प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रही है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता वीर सिंह यादव ने इस खबर को सुना और बृजेश जी के सरपंच, सचिव से संपर्क किया। तब इन्हे मालूम हुआ की बृजेश जी का नाम पात्रता सूचि में नहीं है, तो इनका नाम पात्रता सूचि में दर्ज़ करवाया गया। इसका असर यह हुआ है कि बृजेश जी के शौचालय का पैसा मिल गया। इससे बृजेश जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।