मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के नयागाँव ग्राम के निवासी अमित वैरागी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 20/1/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड नहीं बन रहा था। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और आधार सेंटर पर अमित जी के साथ जा कर इनका आधार कार्ड बनवा दिया गया है। इससे अमित जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।