मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के गड़ा ग्राम के निवासी सन्नी जोशी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 20/1/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था उनके गाँव में बिजली की समस्या है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सबंधित अधिकारी तक इस खबर पहुंचाया गया। इसका असर यह हुआ है कि सन्नी जी के गाँव में बिजली की समस्या का समाधान हो गया है। इससे सन्नी जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
