मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के महुगोडा ग्राम के निवासी सत्यम त्यागी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 20/1/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि समग्र आई डी में इनका नाम नहीं जुड़ पा रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सबंधित सचिव तक इस खबर पहुंचाया गया। इसका असर यह हुआ है कि सत्यम जी का समग्र आई डी में नाम जुड़ गया है। इससे सत्यम जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।