मध्यप्रदेश राज्य के गुना जिला के डोलवाच ग्राम के निवासी गौरव लोदाड़ी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 23/1/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनको गाँव में नल की समस्या है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जीतेन्द्र यादव ने इस खबर को सुना और सबंधित अधिकारी तक इस खबर पहुंचाया गया। इसका असर यह हुआ है कि गौरव जी के गाँव में नल की समस्या को ठीक कर दिया गयी है। इससे गौरव जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।